Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

12 वा युवा खेल सप्ताह के अंतर्गत हॉकी एवं कुश्ती की प्रतियोगिता हुई आयोजित 

12 वा युवा खेल सप्ताह के अंतर्गत हॉकी एवं कुश्ती की प्रतियोगिता हुई आयोजित 

अलवर। युवा खेल विकास समिति एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में 12 वां युवा खेल सप्ताह के अंतर्गत हॉकी एवं कुश्ती कि प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें अतिथि पार्षद लोचन यादव, लल्लू राम चौधरी, नेमी राम, निहाल सिंह चौधरी रहे। समिति के सचिव रजनीश जैमन ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता प्रताप स्कूल के खेल मैदान में आयोजित सीनियर वर्ग में फाइनल मैच सीनियर वर्ग में आर.आर.क्लब एवं बसन्त क्लब हरसौली के बीच जिसमें आर.आर. क्लब विजय हुई। कुश्ती प्रतियोगिता ढाकपुरी हल्दीना खेल मैदान में आयोजित परिणाम सब जूनियर बालक वर्ग 55 क्रिगा भार वर्ग में चेतन कुमार योगी प्रथम, बालिका वर्ग में 40 क्रिगा में राधिका प्रथम, 45 क्रिगा में विशाखा प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में 45 क्रिगा में कुलदीप गुर्जर प्रथम,48 क्रिगा में रविराम गुर्जर प्रथम, 50 क्रिगा में हेमराज गुर्जर प्रथम, 55 क्रिगा में जगवेन्द्र सिंह गुर्जर प्रथम, 60 क्रिगा में खुशीराम गुर्जर प्रथम, 65 क्रिगा में कपिल गोठवाल प्रथम, 70 क्रिगा में नरेश कुमार रेवारी प्रथम रहे। सीनियर वर्ग में भी 50 क्रिगा में नटवर प्रथम, 55 क्रिगा में मनीष कुमार प्रथम, 57 क्रिगा में मोनू बैरवा प्रथम, 60 क्रिगा में हरप्रीत सिंह प्रथम, 65 क्रिगा में इन्द्रजीत यादव प्रथम रहे। इस मौके पर नटवर सिंह, ओमवीर, संजय चौधरी, पुनीत चौधरी, किरण मीणा, प्रेम चौधरी, दक्ष पंडित, रोहिताश्व यादव, विनोद कुमार, यश सोमवंशी, आशिष यादव, दिपक राघव आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित