Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर विशेष अटल जन सेवा शिविरों का हुआ आयोजन 

जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर विशेष अटल जन सेवा शिविरों का हुआ आयोजन 

आमजन की परिवेदनाओं का मौके पर ही हुआ निराकरण

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन पर जिले के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विशेष अटल जन सेवा शिविर आयोजित हुए।
जिला कलक्टर ने बताया कि भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविरों का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि शिविरों में आने वाले फरियादियों की पेंशन आदि से संबंधित परिवेदनाओं का मौके पर ही अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। साथ ही आमजन को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में ही मौके पर परिवेदनाओं के निराकरण पर फरियादियों ने संतुष्टि जाहिर की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित