Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त, वसूला जुर्माना

गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त, वसूला जुर्माना


अलवर। नगर निगम की ओर से गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बिजली घर चौराहे से नंगली चौराहे तक अनेक दुकानदारों पर गंदगी फैलाने के आरोप पर जुर्माना वसूल किया।
इस दौरान नगर निगम के जोन प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में आठ दुकानदारों से जुर्माना राशि वसूल की गई। नगर निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि आमजन और दुकानदार कचरा निर्धारित ऑटो टिपर में ही डालें। इसके अलावा सड़क पर इधर-उधर कचरा फेंकने पर जुर्माना राशि वसूल की जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा कि पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े अथवा जूट के थैले का प्रयोग करें, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित