Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जरूरतमंद बच्चों को बांटी जर्सियां और स्टेशनरी किट

जरूरतमंद बच्चों को बांटी जर्सियां और स्टेशनरी किट

अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन की ओर से दिवाकरी में सुमेधा जयपुर के सहयोग से चल रहे ज्ञान शिक्षा वृक्ष कक्षा में आ रहे बच्चों को जर्सियां स्टेशनरी वितरित की गई।
मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि खानचंद चिमनी बाई ट्रस्ट की ओर से यहां आने वाले 65 बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। यह सामग्री समाजसेवी संरक्षक दौलत राम हजरती ने वितरित की। कक्षा प्रभारी प्रतिभा सिंह ने कक्षा के बारे में जानकारी दी।
शहर में नेक कमाई की ओर से नियमित विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों के लिए शाम को अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं जिनमें प्रतिदिन दो घंटे तक पढ़ाई कराई जाती हैं। इसी तरह की दूसरी कक्षाएं गुरुनानक कॉलोनी दाउदपुर में चल रही हैं। यहां स्टेशनरी व जर्सियां उपलबध कराई गई हैं। समाजसेवी दौलत राम हजरती ने इन बच्चों से शिक्षा के साथ संस्कारों पर चलने की सीख दी।
फाउंउेशन की ओर से शहर में अन्य स्थानों पर भी ज्ञान शिक्षा वृक्ष कक्षाएं चलाई जाएंगी। एक कक्षा केन्द्र स्टेशन के समीप फतेह जंग गुबंद के पीछे चलाई जाएगी जिसमें संजय बजाज के नेतृत्व में कक्षाएं चलेंगी। संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने बताया कि इन कक्षाओं में दिन में कचरा बीनने वाले बच्चों को पढ़ाया जाता है जिनके माता- पिता भी इसी तरह का काम करते हैं। ऐसे बच्चों को मुख्य धारा में लाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इन सभी बच्चों को डा. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट की ओर से आवश्यक सामग्री दिलाई जाएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित