Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

आखिर जागे मंत्री जी: 24 घण्टे मॉनिटरिंग रखकर यथाशीघ्र पैंथर को रेस्क्यू करें - मंत्री शर्मा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
आखिर जागे मंत्री जी: 24 घण्टे मॉनिटरिंग रखकर यथाशीघ्र पैंथर को रेस्क्यू करें - मंत्री शर्मा


अलवर। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने गुरुवार को राजऋषि महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर पैंथर के रेस्क्यू के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।
मंत्री शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों से पैंथर को रेस्क्यू करने हेतु की जा रही कार्यवाही का फीडबैक लेकर अधिकारियों से कहा कि महाविद्यालय परिसर के आसपास पैंथर के स्वतंत्र विचरण करने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना संभावित हो सकती है। इसलिए वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मुश्तैद रहकर 24 घण्टे नियमित मॉनिटरिंग रखते हुए यथाशीघ्र पैंथर को रेस्क्यू करें।
डीएफओ अलवर राजेन्द्र सिंह हुड्डा ने बताया कि वन विभाग द्वारा पैंथर की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा पैंथर को रेस्क्यू करने के लिए विभाग द्वारा तीन पिंजरे लगाए गए हैं। विभाग इस कार्य के लिए पूरी तरह से सजग व मुश्तैद है शीघ्र ही पैंथर को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आमजन भयग्रस्त नहीं होवे, वन विभाग की टीम पूर्ण मनोयोग से रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।