Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कॉस्टयूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन  

कॉस्टयूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन  

अलवर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मुंडपुरी खुर्द, गोविन्दगढ़ में चल रहे कॉस्टयूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह से जुडी हुई 28 महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसेटी निदेशक जे पी मीणा ने की। निदेशक जे पी मीणा ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार से जोड़ने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी दी एवं सभी महिलाओ को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
संकाय सदस्य रेणु जैन ने बताया की अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए हमारी संस्था विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती है। सभी प्रशिक्षुओ का मूल्यांकन नैसर की और से शशि यादव और शिल्पा अग्रवाल ने किया। समापन अवसर पर सभी महिलाओ को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संकाय सदस्य जय प्रकाश सिंघल, हिमांशी शर्मा, निरंजन कुमार, राहुल अठवाल मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित