Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

सिंहद्वार टैन्ट किराया व्यवसाय समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सिंहद्वार टैन्ट किराया व्यवसाय समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ 

अलवर। बुधवार को सिंहद्वार टैन्ट किराया व्यवसाय समिति (रजि.) अलवर शहर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सुंदरम मैरिज होम में आयोजित किया गया। वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, महामंत्री दीपक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जाटव समेत अन्य पदाधिकारियों ने अपने पदभार संभाले। समारोह में राजस्थान टेंट डीलर समिति के प्रदेश अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा और विभिन्न तहसीलों व जिलों के टेंट व्यवसायी शामिल हुए।
कार्यक्रम में व्यापार महासंघ, विवाह स्थल संचालक समिति, और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। मंच संचालन अतुल शर्मा ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता राजन नधेडिया ने की।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।