Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नेत्रदान से परमात्मा की प्राप्ति: नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 78 मरीज लाभान्वित  

नेत्रदान से परमात्मा की प्राप्ति: नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 78 मरीज लाभान्वित  

अलवर। लायंस क्लब अलवर मत्स्य, मित्तल हॉस्पिटल और जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में युवराज प्रताप सिंह मेमोरियल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 78 मरीजों ने परामर्श लिया और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 5 मरीजों का चयन हुआ।
डॉ. एस.सी. मित्तल ने नेत्रदान को सबसे बड़ा मानव सेवा धर्म बताया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश जैन और उनकी टीम ने नि:शुल्क परामर्श और दवा वितरित की। चुने गए मरीजों के ऑपरेशन 26 दिसंबर को मित्तल हॉस्पिटल, अलवर में किए जाएंगे, जहां सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम में लायंस क्लब और अलवर जिला स्काउट गाइड की टीम ने सराहनीय सहयोग दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित