Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अनुशासन के बिना सफलता हासिल नहीं की जा सकती - केंद्रीय मंत्री यादव

अनुशासन के बिना सफलता हासिल नहीं की जा सकती - केंद्रीय मंत्री यादव

अलवर। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव श्री आदिनाथ शिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित युवा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। उन्होंने महोत्सव में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भूपेंद्र यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है और अनुशासन के बिना सफलता हासिल नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इन्हीं छात्रों में से आगे कोई नेता बनेगा, कोई अफसर बनेगा या किसी अन्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएगा। मंत्री यादव ने कहा कि अनुशासन के बिना कोई भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जो प्रतिभागी इस बार नहीं जीत पाए हैं, उन्हें हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “हर प्रतिभागी को मेहनत करते रहना चाहिए। इस बार नहीं जीते, तो अगली बार जीतने का विश्वास और मेहनत जरूरी है।”
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए उचित संवाद (कम्युनिकेशन) होना बहुत आवश्यक है। संवाद का मतलब है कि जिस भी व्यक्ति तक कोई संदेश पहुंचाना हो, वह सही ढंग से और समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की जिम्मेदारियों को बांटकर, एक सुव्यवस्थित प्रणाली के अनुसार कार्य करना चाहिए। किसी भी कार्यक्रम में अव्यवस्था यह दर्शाती है कि कहीं न कहीं संवाद में कमी रही है। केंद्रीय मंत्री ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो बच्चियां पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विधाओं में भी काम कर रही हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने जीवन में नए पड़ाव तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
इस मौके पर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष मोहित यादव, बन्नाराम मीणा, जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला सहित अनेक युवा और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित