Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आयुर्वेद: स्थाई समाधान देने वाली पद्धति, अलवर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

आयुर्वेद: स्थाई समाधान देने वाली पद्धति, अलवर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित 

अलवर। जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट और हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। वन मंत्री संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया और आयुर्वेद को प्राचीन, प्रामाणिक और दुष्प्रभावरहित चिकित्सा पद्धति बताते हुए इसकी बढ़ती स्वीकार्यता पर जोर दिया। शिविर में 211 रोगियों को चिकित्सा परामर्श और औषधियां प्रदान की गईं।
शिविर में मधुमेह, रक्तचाप, उदर विकार, स्त्रीरोग और अस्थि विकार जैसे रोगों के इलाज के साथ योग और एक्यूप्रेशर परामर्श की सुविधा भी दी गई। डॉ. पवन सिंह शेखावत ने अलवर में आयुर्वेद महाविद्यालय और 50 बैड के चिकित्सालय की मांग की, जिसे मंत्री ने आगामी बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित