Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अटल जी का जीवन एक मिशन था, उनसे हर वक्त प्रेरणा लेनी चाहिए - केंद्रीय मंत्री यादव

अटल जी का जीवन एक मिशन था, उनसे हर वक्त प्रेरणा लेनी चाहिए - केंद्रीय मंत्री यादव

अलवर। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में फल वितरण किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने यह साबित किया कि राजनीति सेवा का मिशन है। इसी भावना के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प लेते हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति में उन नए युवाओं को जगह मिलनी चाहिए, जिनके घर-परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है। अटल जी ने यह साबित किया कि ईमानदारी और दृढ़ निश्चय के साथ राजनीति में ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी लंबे समय तक सांसद रहे। उनकी विरासत से नई पीढ़ी को यह सीख मिलती है कि एक राजनेता को सरल हृदय और आमजन से जुड़ने वाला होना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और गोल्डन क्वाड्रिलेटरल योजना शुरू की। उन्हीं योजनाओं के कारण आज अलवर से दो-दो एक्सप्रेसवे गुजर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जनजातीय मामलों के लिए कोई मंत्रालय नहीं बनाया, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने ट्राइबल मिनिस्ट्री का गठन किया। उन्होंने नए राज्य बनाए और देश की संसदीय प्रणाली में बड़े बदलाव किए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन एक मिशन था। उनसे हर वक्त प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित