Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खाद्य व्यापारी साफ सफाई से कार्य करें ओर खाद्य सामग्री को ढककर रखते हुए बिक्री करेंं -डॉ. अरविंद गेट

खाद्य व्यापारी साफ सफाई से कार्य करें ओर खाद्य सामग्री को ढककर रखते हुए बिक्री करेंं -डॉ. अरविंद गेट

अलवर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 15 दिवसीय फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड अभियान के तहत भिवाड़ी कस्बे के विभिन्न खाद्य पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े हुए खाद्य व्यापारियों के साथ सदर बाजार भिवाड़ी में मीटिंग का आयोजन किया गय।
इस आयोजन के अन्तर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को उनकी श्रेणी के अनुसार अपने खाद्य कारोबार स्थल पर फूड से टी डिस्पले बोर्ड लगाने एवं सभी खाद्य व्यापारियों को साफ सफाई से कार्य करने के लिए खाद्य सामग्री को ढककर रखकर बिक्री करने के लिए निर्देशित किया जाना है। इस दौरान मीटिंग में भिवाड़ी कस्बे के किराना व्यापारी/खाद्य पदार्थ निर्माण इकाई वाले/मिठाई एवं रेस्टोरेंट के 30 व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान मीटिंग में किराना व्यापार के सदस्य एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, जय सिंह यादव एवं अशोक लखेरा उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित