Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आयुष्मान अलवर अभियान: नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 

आयुष्मान अलवर अभियान: नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन आज 

अलवर। जय गणपत जन कल्याण ट्रस्ट और हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयुष्मान अलवर अभियान के तहत आज 25 दिसंबर को नि:शुल्क विशाल आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र, अंबेडकर नगर, सामुदायिक भवन के पास, प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

शिविर का उद्घाटन वन मंत्री संजय शर्मा करेंगे। शिविर संयोजक डॉ. पवन सिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों की टीम मधुमेह, रक्तचाप, उदर विकार, स्त्रीरोग, अस्थि-संधि विकार, और न्यूरोजनित विकारों के लिए परामर्श और नि:शुल्क औषधि वितरण करेगी।

इसके अलावा, हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र द्वारा मानसिक तनाव प्रबंधन, पतंजलि योगपीठ द्वारा योग परामर्श, एक्यूप्रेशर सुविधा, और अग्निकर्म एवं पंचकर्म के लिए रोगियों का पंजीकरण किया जाएगा। क्योरवेल लैब के सहयोग से विशेष रियायती दरों पर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डॉ. शेखावत आयुर्वेद के उपयोग और महत्व पर व्याख्यान देंगे।
शिविर में योग, ध्यान, और आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित