Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ. अंबेडकर के अपमान पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग: कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन  

डॉ. अंबेडकर के अपमान पर अमित शाह के इस्तीफे की मांग: कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन  

अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करने और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर विवादित बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से अंबेडकर सर्किल तक पैदल मार्च निकाला और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जूली ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस डॉ. अंबेडकर के अपमान को लेकर अडिग है और पूरे देश में आंदोलन तेज होगा।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर विपक्ष के सांसदों के साथ बदसलूकी और राहुल गांधी पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगाया। मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने "संविधान बचाओ, देश बचाओ" के नारे लगाए। कार्यक्रम के बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित