अलवर। राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल अजय सिंह नरूका के बेटे तन्मय का एनडीए ऑफिसर के रूप में चयन हुआ है।
अलवर साइबर पुलिस थाने में कार्यरत हैड कांस्टेबल अजय सिंह ने बताया कि तन्मय का एनडीए ऑफिसर के रूप में चयन हुआ है जो अब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला पुणे में प्रशिक्षण लेंगे। शिवाजी पार्क निवासी तन्मय सिंह नरूका की माता विमलेश परमार सरकारी अध्यापक है, जो में उच्च प्राथमिक विद्यालय धोलीदूब मे पदस्थापित है। तन्मय ने अपना सलेक्शन का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है।
अलवर
तन्मय का हआ एनडीए ऑफिसर के रूप में चयन


