Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खाद्य पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित

खाद्य पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित

कोटपूतली-बहरोड। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के निर्देशानुसार 20 दिसम्बर 2024 से चलाए जा रहे 15 दिवसीय फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड अभियान के तहत 23 दिसम्बर को बहरोड़ कस्बे के विभिन्न खाद्य पदार्थ के निर्माण बिक्री एवं वितरण से संबंधित जुड़े हुए खाद्य व्यापारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर के निर्देश निर्देशानुसार डॉ आशीष सिंह शेखावत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटपुतली-बहरोड़ ने बताया कि सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को उनकी श्रेणी के अनुसार अपने खाद्य कारोबार स्थल पर फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड लगाने एवं सभी खाद्य व्यापारियों को साफ-सफाई से कार्य करने के लिए खाद्य सामग्री को ढककर रखकर बिक्री करने के लिए निर्देशित किया। उक्त मीटिंग में बहरोड़ कस्बे के किराना व्यापारी/खाद्य पदार्थ निर्माण इकाई वाले/ मिठाई एवं रेस्टोरेंट के 35 व्यापारी शामिल हुए। साथ ही इस दौरान अग्रवाल भवन में रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 रजिस्ट्रेशन एवं 01 लाइसेंस बनाया गया। इस दौरान मीटिंग एवं कैंप में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा, रोशन लाल यादव एवं MFTL लेब टेक्नीशियन पवन कुमार एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित