Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन)  कार्यक्रम की कार्यशाला का हुआ आयोजन

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन)  कार्यक्रम की कार्यशाला का हुआ आयोजन

अलवर। जिला स्तर पर सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। कार्यशाला के दौरान डॉ मंजू शर्मा जिला प्रजनन में शिशु स्वास्थ्य अधिकारी अलवर ने बताया की कार्यक्रम के दौरान मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए पहले से ही चलाये जा रहे हैं, सभी कार्यक्रमों को एकीकृत कर भारत सरकार ने इसको सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके माध्यम मातृत्व व नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रदान करने पर केंद्रित किया गया है, जिसमें नि:शुल्क व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और गुणवत्ता पूर्ण देखभाल सेवाएं एवं सेवा प्रदान करने के लिए तथा महिलाओं के आत्म निर्णय, गरिमा भावना, चयन और प्राथमिकता आदि के लिए सम्मान के साथ-साथ जटिलताओं के प्रबंधन को शामिल किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य समस्त रोके जा सकने वाले कारणों से होने वाली मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु को रोकना है। कार्यशाला के दौरान डॉ शर्मा ने अवगत कराया की समस्त जिला, ब्लॉक, सेक्टर स्तर से क्षेत्र में होने वाली समस्त मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु की शत प्रतिशत रिपोर्टिंग तथा मॉनिटरिंग व सुपरविजन व रिपोर्ट की वर्बल ऑटोप्सी व कारणों की समीक्षा तथा समुदाय में जागरूकता हेतु आईईसी करना है। सुमन कार्यक्रम के तहत चिन्हित चिकित्सा संस्थानों द्वारा सेल्फ एसेसमेंट कर गुणवत्ता में सुधार किया जाना है। उक्त कार्यशाला में जिला स्तर से अशोक कुमार जिला कार्यक्रम समन्वयक, मनीष शर्मा जिला नोडल अधिकारी, राकेश कुमार मीणा सहायक सांख्यिकी अधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन देते हुए आरसीएच गतिविधियों एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उक्त कार्यशाला में समस्त खंड से बीसीएमओ, बीपीओ, बीएचएस, बीएनओ व समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एंव अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित