Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रशासन गावों की ओर अभियान' के तहत आयोजित शिविरों में 114 परिवेदनाओं का मौके पर ही हुआ निराकरण

प्रशासन गावों की ओर अभियान' के तहत आयोजित शिविरों में 114 परिवेदनाओं का मौके पर ही हुआ निराकरण

अलवर। सुशासन सप्ताह 2024 के अंतर्गत आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण हेतु 24 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे 'प्रशासन गावों की ओर अभियान' के तहत पंचायत समिति मुख्यालय कठूमर व रामगढ में शिविरों का आयोजन हुआ जिसमें आमजन द्वारा 115 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई जिसमें 114 परिवेदनाओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 'प्रशासन गावों की ओर अभियान' के तहत कठूमर में आयोजित शिविर में कुल 25 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से सभी प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार लक्ष्मणगढ में आयोजित शिविर में आज कुल 90 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से 89 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Roadways Strike Update : बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल स्थगित