Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्थानिक सूचना तंत्र एक भौगोलिक अध्ययन पर व्याख्यान 

स्थानिक सूचना तंत्र एक भौगोलिक अध्ययन पर व्याख्यान 


जयपुर टाइम्स
लक्ष्मणगढ़। भगवानदास तोदी महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में भूगोल विभाग की ओर से बुधवार को एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसमें "स्थानिक सूचना तंत्र एक भौगोलिक अध्ययन" विषय पर डॉ जितेंद्र डी. सोनी गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज सीकर के प्रोफेसर ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया जिसमें भूगोल विषय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी उपस्थित रहे। डॉक्टर सोनी ने बताया कि आज के समय में सूचना प्रणाली का उपयोग कर तकनीकी के क्षेत्र में देश का विकास हो सकेगा औरआने वाले समय में युवा पीढ़ी इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर तलाश कर सकेंगे। व्याख्यान माला के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत, डॉ मनीषा शर्मा, डॉ नरेश कुमार वर्मा व लक्ष्मण राम मेहरा उपस्थित रहे और कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

26 अक्टूबर से जमशेदपुर से जयपुर के बीच चलेगी सीधी ट्रेन, देखें शेड्यूल