Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नारी चौपाल के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु बैठक आयोजित

नारी चौपाल के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु बैठक आयोजित

अलवर। प्रशिक्षु आईएएस रिया डाबी की अध्यक्षता में नगर पालिका खैरथल के सभागार में खैरथल में नारी चौपाल के आयोजन की तैयारियों की अंतिम रूपरेखा के संबंध में बैठक आयोजित हुई । प्रशिक्षु आईएएस रिया डाबी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कहा कि 24 जनवरी को खैरथल में नारी चौपाल का आयोजन किया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नारी चौपाल के आयोजन को सफल बनाने हेतु आपसी तालमेल स्थापित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पुख्ता रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नारी चौपाल से एक दिन पूर्व 23 जनवरी को महिला सशक्तिकरण व सक्षम नारी का संदेश देने हेतु साइकिल, बाइक व ट्रैक्टर रैली निकाली जावे तथा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कराई जावे। 24 जनवरी को नारी चौपाल में महिलाओं की मटका दौड, रसाकस्सी, चम्मत दौड सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएवं आयोजित करावे । साथ ही विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिये । इसके पश्चात रिया डाबी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ऋषिराज सिंगल, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र मीणा, उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़बास गंगाधर मीणा, नायब तहसीलदार रामकिशन, विकास अधिकारी किशनगढ़बास राजकुमार नायला, बीसीएमओ, सीडीपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी