Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

244 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

244 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

जयपुर टाइम्स
नीमकाथाना। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एसएनकेपी महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में 12 विभागीय स्टॉल्स पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रभारी सचिव मनीषा अरोड़ा ने सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला विकास से संबंधित योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए नवाचार और डिजिटलीकरण की बात कही।

आयुर्वेद विभाग द्वारा 30,000 बच्चों को क्वाथ पिलाने और मौसमी बीमारियों से बचाव जैसे प्रयासों की सराहना की गई। वहीं, "एक जिला, एक उपज" योजना के तहत आंवला और अन्य उत्पादों को प्रमोट करने की बात कही गई।

244 युवाओं को नियुक्ति पत्र, छात्राओं को मिला प्रोत्साहन
रोजगार उत्सव में 244 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके साथ ही 48 छात्राओं को साइकिल और कालीबाई भील मेघावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 11 स्कूटियां वितरित की गईं। राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।

**प्रदर्शनी 15 दिसंबर तक जारी
सहायक जनसंपर्क अधिकारी राकेश ढाका ने बताया कि विकास प्रदर्शनी 12 से 15 दिसंबर तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में चार एचसीएस समेत 11 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट