Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायती राज संस्थाओं में भागीदार बनें महिलाएं

पंचायती राज संस्थाओं में भागीदार बनें महिलाएं

खैरथल। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला नीति जागरुकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को पंचायती राज व्यवस्था में भाग लेने एवं नेतृत्व के गुणों का विकास करने के लिए एक व्याख्यान माला आयोजित की गई। जिसकी पहल डॉ विनोद कुमारी सांगवान प्रधान पंचायत समिति कोटकासिम ने की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में भागीदार बनने के लिए जागरूक किया और इसी के साथ उन्होंने बताया कि कैसे महिलाएं हर कार्यक्षेत्र में संतुलन बैठाकर समर्थ बन सकती है। कार्यक्रम समन्वयक सरस्वती मीना ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य दीपक चांदवानी ने विद्यार्थियों को पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भूमिका के महत्व के बारे में समझाया। इस कार्यक्रम के दौरान साक्षी जैन, राजवीर मीना, सौम्या बारेठ, रमेश चंद, विक्रम सिंह,शिवराम मीणा एवं लगभग 130 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी