Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर निगम बनाने की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन

नगर निगम बनाने की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन

अलवर

राजस्थान सरकार में कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री बी डी कल्ला के अलवर आगमन पर अलवर शहर से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रही एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य श्वेता सैनी ने प्रभारी मंत्री को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें अलवर नगर परिषद को राजस्थान विधानसभा में पेश होने वाले बजट-2023 में नगर परिषद, अलवर को नगर निगम किया जाने की मांग की गई है। इस इस मौके पर ज्ञापन पर पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत, पूर्व प्रदेश सचिव अजीत यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा, गोपाल दास, ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र कोचर, पूर्व चेयरमैन अजय अग्रवाल पार्षद गणों में अजय मेठी, रमेश सैनी, राजेश सैनी, प्रीतम मेंहदीरत्ता, नेहा राजू सैनी, दुर्गा सिंह, धारा सिंह व सोनू गोपालिया, इम्तियाज हुसैन, पंडित राम स्नेही शर्मा, राजेश कृष्ण सिद्ध, पुष्पेंद्र सिंह धाभाई, योगेश लाटा, गौरीशंकर विजय, ज्योति जाटव आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी