Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

अलवर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अलवर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर के निर्देशन में खाद्य पदार्थो में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में चलाए जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत आज दिनांक 20.01.2023 को अलवर में खाद्य पदार्थो में मिलावट रोकथाम हेतु अलवर शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दल द्वारा मैसर्स - बीकानेरी रसगुल्ला भण्डार सदर थाने के पास 200 फीट रोड, अलवर से मावा एवं रसगुल्ला का नमूना लिया जाकर 50 किलो दूषित मावा मौके से नष्ट करवाया एवं मैसर्स - कार्तिक डेयरी ई - 25, 26 मुल्तान नगर दिल्ली रोड अलवर से दूध का एवं दूधिया सौकत खान कार्तिक डेयरी मुल्तान नगर दिल्ली रोड अलवर से दूध का नमूना एवं मैसर्स - आजाद डेयरी कटोरी वाला तिवारा, अलवर से दूध का नमूना एवं मैसर्स - जोधपुर मिष्ठान भण्डार मालाखेडा से केक का नमूना जांच वास्ते खाद्य प्रयोगशाला, अलवर में भिजवाये गये । विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर उन्हे साफ-सफाई से कार्य करने एवं खाद्य पदार्थो को ढक कर रखते हुये बिक्री करने हेतु निर्देशित किया। उक्त डेयरियों पर मौजूद विभिन्न दूधियों को नजदीकी ई-मित्र पर जाकर अपना खाद्य पंजीयन करवाने को निर्देशित किया गया। खाद्य पदार्थो में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में चलाया जा रहा शुद्ध के लिये युद्ध अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, जयसिंह यादव, अशोक कुमार लखेरा एवं लोकेश शर्मा मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी