Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंचायत समिति सदस्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी का किया गठन 

पंचायत समिति सदस्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी का किया गठन 

अलवर। पंचायत समिति संघ के जिलाध्यक्ष नसीब खान एवं उपाध्यक्ष महेश सैनी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन लाल व मीडिया प्रभारी कलावती अमर चंद ने कठूमर पहुंचकर पंचायत समिति सदस्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर महेश चन्द यादव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित, संरक्षक कोषाध्यक्ष लखन प्रसाद, मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिंह सैनी को नियुक्त किया गया। गठन के उपरांत पंचायत समिति में होने वाली मीटिंग को बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया एवं आगामी 23 तारीख को जिला स्तर पर पंचायत समिति सदस्यों की 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में किए जाने वाले प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु जिलाध्यक्ष नसीम खान को अवगत कराया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी