Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सार्वजनिक टॉयलेट की नही हो रही सफाई , गंदगी से अपने आप को कर रहा सुशोभित

सार्वजनिक टॉयलेट की नही हो रही सफाई , गंदगी से अपने आप को कर रहा सुशोभित

पालिका प्रशासन की लापरवाही से सफाई व्यवस्था बेहाल

राजगढ़

कस्बे में नगर पालिका द्वारा लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए अलग अलग इलाकों में टॉयलेट बनाए हुए हैं लेकिन आज बहुत से टॉयलेट ऐसे भी हैं जिनकी साफ सफाई न होने के कारण जहां गंदगी फैली हुई है ऐसा ही एक नजारा है तहसील परिसर से आगे और राजकीय अस्पताल के बाहर यह टॉयलेट गंदगी और बदबू से अपने आप को शुशोभित कर रहा है टॉयलेट की निकासी नही होने के कारण पूरा पेशाब बाहर फैला हुआ है वही इसी के बगल में चाय का खोखा और अस्पताल ऐसे में जहाँ बीमारियों का फैलाव होगा वही मरीज को ठीक करने वाला अस्पताल जो कि नगर पालिका प्रशासन की साफ सफाई व्यवस्था को उजागर करता है एक और देखा जाए तो नगर पालिका हर वर्ष करोड़ो रूपये का बजट साफ - सफाई पर खर्च करती है लेकिन हकीकत कुछ और ही बया करती है लोगो ने नगर पालिका प्रशासन से सभी टॉयलेट की नियमित सफाई करवाने की मांग की है

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी