Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

शहीदों के नाम पर राजकीय विद्यालय एवं राजकीय भवन के नाम रखने के संबंध में बैठक आयोजित

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
शहीदों के नाम पर राजकीय विद्यालय एवं राजकीय भवन के नाम रखने के संबंध में बैठक आयोजित

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय नवीन यादव की अध्यक्षता में शहीदों के नाम पर राजकीय विद्यालय एवं राजकीय भवन के नाम रखने के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बहरोड के द्वारा प्रस्तुत नामकरण से संबंधित कुल 34 प्रकरणों के दस्तावेजों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से आक्षेपों की पूर्तियां कराकर सभी नामकरण के प्रकरणों को अनुशंषा एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक व माध्यमिक को भिजवाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बहरोड कमांडर शिव कुमार वर्मा, डीईओ प्रारम्भिक नेकीराम उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।