Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रामगढ़ में डॉ. सतीश पूनियां का राष्ट्रवाद और विकास पर जोर, किसानों के संकल्प से खिलेगा कमल

रामगढ़ में डॉ. सतीश पूनियां का राष्ट्रवाद और विकास पर जोर, किसानों के संकल्प से खिलेगा कमल

अलवर, 7 नवंबर। भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने रामगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह के समर्थन में किसान एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने यमुना जल समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि यह पानी सभी के घर जाएगा, न कि किसी धर्म विशेष के। भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य करती है और जाति-पंथ से ऊपर उठकर देशहित की बात करती है।

डॉ. पूनियां ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं की सराहना की, जिनमें किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, आयुष्मान, और जन-धन जैसी योजनाओं से देश के किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने रामगढ़ के किसानों से महाराजा सूरजमल की वीरता को याद करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक रमेश खींची, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड योजना में आज आवेदन हुए शुरू, जयपुर, भिवाड़ी और किशनगढ़ में 313 मकान का होगा आवंटन