Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानी निकासी की समस्या के बारे में अवगत कराया

पानी निकासी की समस्या के बारे में अवगत कराया

नीमराना

उपखण्ड क्षेत्र के जनकसिंगपुरा गाँव की पानी निकासी की समस्या का निरीक्षण ग्रामीणों ने व पी सी सी सचिव ललित यादव ने किया ग्रामीणों ने अवगत कराया की गाँव की सड़को पर गंदा पानी भरा रहता है। जिसमें रोज़ाना कोई ना कोई ग्रामीण गिर जाता है सड़को पर पानी इतना ज़्यादा भर जाता है की ग्रामीणों के घरों में जाने लग जाता है। इसके रोकथाम के लिये लोगों ने अपने घरों के सामने मिट्टी के ट्रॉली डलवा रखी है जिससे आने जाने का रास्ता साधनों का व पैदल का भी लगभग बंद के बराबर है इस समस्या को देखते हुए ललित यादव ने उपखण्ड अधिकारी मुकुट सिंह व चेयरमैन शिवचरण गुप्ता नगरपालिका नीमराणा से बात कर ग्रामीणों की इस पानी भराव की समस्या को दूर करने की बात की उपखण्ड अधिकारी व चेयरमैन ने एक सप्ताह में ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सतीश पार्षद पूर्व ज़िला पार्षद राजेंद्र यादव विक्रम यादव,सोनू यादव ,इन्द्रजीत यादव , सोमबीर , रिंकु , योगेश आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी