Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अखिल भारतीय खटीक समाज में जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनोनीत 

जयपुर टाइम्स

चाकसू :- राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सिप्पी महेन्द्रा के निर्देशानुसार एवं प्रदेशाध्यक्ष कान्ति लाल चन्देल के विचार विमर्श से अखिल भारतीय खटीक समाज राजस्थान प्रदेश के जयपुर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट ओमप्रकाश चौहान (मंमाणा) द्वारा निवासी कोटखावदा के मक्खनलाल बडगूजर, सरपंच को उनके समाज के प्रति समर्पण व सामाजिक सेवाओं को देखते हुए अखिल भारतीय खटीक समाज के राजस्थान प्रदेश के जयपुर ग्रामीण(दक्षिण) जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया गया है। आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि मक्खनलाल बडगूजर सामाजिक जागृति, सामाजिक संबंधों को प्रगाढ बनाने एवं समाज के विकास में अपना पूर्ण योगदान सुनिश्चित करे। आपके मनोनयन से समाज में व्याप्त अशिक्षा, अंधविश्वास एवं कुरीतियों के उन्मूलन में सदैव सहयोग मिलता रहेगा। एवं संगठन का संपूर्ण जिले में विधानसभा, ब्लाक एवं पंचायत स्तर तक विस्तार करेंगे।