अलवर। सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग का आयोजन किया गया ।
जिला परिवहन अधिकारी (प्रथम) बिरदी चन्द गंगवाल ने बताया कि कार्यालय में कार्यों के संबंध में आए आमजन मोटर ड्राइविंग स्कूल के प्रशिक्षु व्यक्ति, लाइसेंस ड्राइविंग टेस्ट देने वाले आवेदकों, ड्राइवर्स, कन्डक्टर्स आदि व्यक्तियों को रेडक्रॉस सोसायटी के डॉ. एससी मित्तल, डॉ. कुमुद गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रानी जैन, जिला परिवहन अधिकारी ललित गुप्ता, परिवहन निरीक्षक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
अलवर
सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग का हुआ आयोजन


