Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संसदीय कार्य मंत्री ने जालौर में किसानों से की मुलाकात, कृषि कल्याण पर जोर

जालौर, 27 अक्टूबर। प्रदेश के संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जालौर जिले के समदड़ी क्षेत्र में किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। श्री पटेल ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, किसानों के कल्याण और कृषि विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं बजट में शामिल की गई हैं।

मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी आय बढ़ाने के लिए कृषि और पशुपालन क्षेत्र की उत्पादकता में सुधार के प्रयास जारी हैं। सरकार ने विभिन्न प्रकार की फसलों की पैदावार को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की हैं, ताकि किसान न केवल आत्मनिर्भर बन सकें बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त हो सकें।

2027 तक दिन में मिलेगी बिजली

श्री पटेल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बजट घोषणा के अनुसार, वर्ष 2027 तक प्रदेश के सभी किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों को सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए रात में बिजली का इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा होती है। दिन में बिजली मिलने से खेती-किसानी में न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि को 6000 से बढ़ाकर 8000 रुपये किया जाए, जिससे किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिल सके।

एमएसपी में बढ़ोतरी, किसानों की फसल को मिलेगा उचित मूल्य

सरकार ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। श्री पटेल ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिले और

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में चार एचसीएस समेत 11 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट