Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

"सीएचओ के 15 दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण का समापन"

"सीएचओ के 15 दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण का समापन"


अलवर। चिकित्सा,स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग अलवर द्वारा आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के 15 दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ महेश बैरवा ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त कौशल से अपने कार्यक्षेत्र में उतारना है तथा आमजन को सुलभता से उपचार मिले के पूरे प्रयास करने है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता यह हो कि हेल्थ वैलनेस सेंटर आने वाले आमजन को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का पूरा लाभ मिले पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर से चाही गई सूचनाओं/रिपोर्टिंग को समय पर भिजवाने के पूरे प्रयास करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें टीम भावना से कार्य करते हुए चिकित्सा विभाग के हर कार्यक्रम/प्रोग्राम को सफल बनाने पूरे प्रयास करने है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।
इस अवसर पर प्रशिक्षक राजपाल सिंह यादव, डॉ अम्बिका पटेल, अशोक यादव डीएसी, डीआईईसी डूंगाराम भौवाल, भारत सैनी, कपिल यादव सहित सीएचओ उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी