Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने किया दूदू प्रीमियर लीग पोस्टर का विमोचन 

दूदू (निसं)। शहर में होने जा रहे पहले राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट पोस्टर का विमोचन राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने किया। दूदू क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर इकबाल अहमद मंसूरी ने बताया कि 27 अक्टूबर को दूदू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दूदू प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। जिसमें राजस्थान की तीस से अधिक टीम भाग लें रही हैं। विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद व उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूदू क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री बैरवा को अतिथि के रूप में आमंत्रित होने के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर दूदू क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष मंदीप सिंह, कोषाध्यक्ष धरमवीर सिंह, महासचिव दशरथ सिंह,सचिन साहू हनुमान धाबाई,गौरव सिंह,मोहित कुमावत,देवराज सिंह,दीपांशु ,करणी चारण,राकेश सहित कई सदस्य मौजूद रहें।
संलग्न फोटो

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में चार एचसीएस समेत 11 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट