Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहर में पेयजल समस्या से मिलेगी निजात, शहर विधायक ने उठाया बड़ा कदम विधायक निधि से लगेंगे 53 टयूबवेल

शहर में पेयजल समस्या से मिलेगी निजात, शहर विधायक ने उठाया बड़ा कदम विधायक निधि से लगेंगे 53 टयूबवेल

अलवर। शहर में जहां एक ओर जलदाय विभाग आमजन को उनकी पूर्ति अनुसार सर्दियों में भी पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। गर्मीयो में विकट स्थिति ना बने ऐसी स्थिति को देखते हुए गर्मियों से पूर्व ही अलवर शहर के मुख्य पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में व पटरी पार के ऐसे क्षेत्र जहां जलदाय विभाग नाम मात्र का भी पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। उन सभी पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर विधायक संजय शर्मा ने अपने विधायक निधि कोष से 4 करोड़ 65 लाख 20 हजार राशि के करीब 53 थ्री फेस व सिंगल फेस ट्यूबवेल स्वीकृत किए हैं। जिसके अंतर्गत वार्ड नंबर 1 में 2 वार्ड 4 में 1 वार्ड 5 में 1 वार्ड 6 में 2 वार्ड 7 में 2वार्ड 8 में 1 वार्ड 10 में 1 वार्ड 17 में 1 वार्ड 22 में 1 वार्ड 24 में 2 वार्ड 25 में 1 वार्ड 27 में 1 वार्ड 29 में 2 वार्ड 30 में 2 वार्ड 31 में 2 वार्ड 32 में 1 वार्ड 39 में 1 वार्ड 43 में 1 वार्ड 47 में 1वार्ड 49 में 2 वार्ड 50 में 1 वार्ड51 में 1वार्ड 53 में 1 वार्ड 56 में 1 वार्ड 57 में 2 वार्ड 58 में 2 वार्ड 59 में 1वार्ड 60 में 2 वार्ड 61 में 2वार्ड 62 में 1 वार्ड 63 में 1वार्ड 64 में दो व परिवहन नगर सूर्य नगर में थ्री फेस एवं वार्ड नंबर 53 में एक वार्ड 54 में 3 वार्ड 55 में दो स्थानों पर सिंगल फेस ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जिसकी जिला परिषद अलवर द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी गई है शीघ्र ही कार्यकारी एजेंसी जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग अलवर एवं नगर परिषद द्वारा तकनीकी रिपोर्ट आदि विभागीय दस्तावेजों की पूर्ति कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी