Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राष्ट्रीय महासचिव सिंह के बहरोड़ आगमन पर किया स्वागत 

राष्ट्रीय महासचिव सिंह के बहरोड़ आगमन पर किया स्वागत 

अलवर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह के बहरोड आगमन पर उनका स्वागत किया गया।
और लिखित पत्र के माध्यम से गत दिनों दिनांक 8 जनवरी 2023 को बहरोड़ थाने में कांग्रेस पार्टी के सक्रिय पदाधिकारी भामाशाह राजाराम यादव एडवोकेट एवं हितेंद्र यादव एडवोकेट को बिना किसी कारण के बहरोड़ पुलिस उप अधीक्षक आनंद राव द्वारा हिरासत में लेकर पुलिस थाना बहरोड के लॉकअप में बैठाने पर उक्त पुलिस अधिकारी को निलंबित कर हटाने की मांग की इस पर जितेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री से बात कर कार्रवाई करने की बात कही।
इसी तरह 15-20 दिन पहले रिवाली के पूर्व सरपंच कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता नरेश यादव को भी राजनीतिक रंजिश वर्ष नीमराणा थाने में 24 घंटे बिना किसी कारण निरुद्ध करवाया गया था
तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम और रैलियों के समय ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस से चुनाव लड़े हुए तथा प्रधान पद पर आसीन लोगों को आदेश दिया जाता है जबकि 4 साल से लगातार बहरोड में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विधायक द्वारा प्रताड़ित कर अपमानित किया जा रहा है इससे पार्टी और सरकार की छवि पर विपरीत असर पड़ रहा है जो आमजन में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बहरोड के सभी स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भंवर जितेंद्र सिंह को अवगत करवाया कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं भामाशाह संभ्रांत व्यक्तियों को बिना किसी कारण के थाने में बैठा कर क्षेत्र में अशांति का वातावरण पैदा किया जा रहा है तथा भारतीय जनता पार्टी को अनावश्यक रूप से राजनीतिक मुद्दा बनाने का मौका दिया जा रहा है।
इस अवसर पर कांग्रेसी नेता डॉ आर सी यादव, सरोज बस्तीराम यादव प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, पार्षद बेनी प्रसाद जोशी, सरपंच शौताज सिंह, सरपंच जोगिंदर यादव, सुरेंद्र यादव, एडवोकेट अशोक यादव जटगांवाड़ा वीरेंद्र यादव लटूर यादव शीशराम पूर्व जिला पार्षद
डॉक्टर जयपाल यादव अभय सिंह यादव रोहतास गुर्जर रोहतास पार्षद रमेश पार्षद इत्यादि दर्जनों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी