Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तिजारा के अभनपुर में दिल्ली पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

तिजारा के अभनपुर में दिल्ली पुलिस के ट्रेनिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

अलवर। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा द्वारा तिजारा के अभनपुर दिल्ली पुलिस के पहले एडवांस्ड कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया।
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अरोड़ा ने बताया कि यह ट्रेनिंग सेंटर लगभग 91 एकड भूमि में तैयार किया गया है। यहां पर दिल्ली पुलिस के जवानों को शारीरिक और मानसिक तौर पर दृढ बनाने संबंधी सभी प्रकार का तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पुलिस के जवान, एडवांस्ड ऑप्टिकल, फायरिंग रेंज, बैरक एवं सभी उच्च स्तरीय कमांडो प्रशिक्षण को प्राप्त कर सकेंगे। राजस्थान सरकार भी अपनी पुलिस को यहां विशेष ट्रेनिंग के लिए भेज सकती है इसकी संभावनाएं भी रहेगी।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक अलवर तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक भिवाडी शांतनु कुमार, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी मुकेश मीणा, आईपीएस सुजीत शंकर, डीएसपी प्रेम बहादुर तथा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, महंत प्रकाशदास महाराज उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी