Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

पंजाबी महासंघ के जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन  

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पंजाबी महासंघ के जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन  



अलवर। सयुंक्त व्यापारी महासंघ ने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष अभिषेक तनेजा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि युवा समाजसेवी ओर व्यापारी के समाज का जिलाध्यक्ष बनाना समाज के लिए गौरव है। युवा पीढ़ी को समाज की परंपरा को बचाना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी दौलत राम हजरती ने कहा कि समाज को एक सूत्र में पिरोना महत्वपूर्ण कार्य है। पंजाबी महासंघ की ओर से सभी जरूरतमंद परिवारों का चयन कर उनके विकास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश सयोजक रमेश आहूजा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में सभी तहसील के अध्यक्ष भी शामिल किए जाएंगे जिनका मनोनयन अभिषेक तनेजा करेगे। इस अवसर पर महासंघ के महामंत्री राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश नारवानी, संघठन मंत्री दीपक अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के पदाधिकारी अजय आनंद गोयल, प्रदीप जैन, संदीप कालरा, आशीष तनेजा, सुरेश पंडित, मनीष दुरेजा, सीपी सैनी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।