Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

घर जाते नर्सिंग कर्मी के साथ लुटेरों ने की मारपीट, मोबाइल व सत्रह सौ रुपए छीने

खैरथल।

कस्बे के गुप्ता नर्सिंग होम से ड्यूटी कर घर जाते समय नर्सिंग कर्मी से अज्ञात लुटेरे निभेड़ा फाटक के पास मारपीट कर मोबाइल व सत्रह सौ रुपए छीन कर फरार हो गए। पीड़ित सिवाना निवासी हरचंद जाटव ने बताया कि यह घटना रविवार रात्रि करीब 8.30 बजे ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर जा रहा था। निभेड़ा फाटक के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने रुकवाकर मारपीट आरंभ कर दी, जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। जेब में रखे मोबाइल व पैसे छीनकर भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए। उधर, पीड़ित हरचंद पुत्र बुद्धसिंह ने सोमवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी