Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

न्याय के लिए एसपी ऑफिस पर विरोध

न्याय के लिए एसपी ऑफिस पर विरोध


अलवर। ब्रजभूमि कल्याण परिषद और हिंदू वाहिनी संगठन के संयुक्त तत्वाधान मैं रामगढ़ विधानसभा के नोगावाँ थाने अंतर्गत ग्राम नाहरथला के सैकड़ों महिला पुरुष बुजुर्गों ने, विवेकानंद चौक अशोका टॉकीज से जिला कलेक्टर एसपी ऑफिस तक न्याय के लिए मार्च निकालकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर विरोध जताया और न्याय की मांग की।
इस प्रदर्शन में अलवर से ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता, हिंदू वाहिनी संगठन के निर्मल सुरा, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष कैप्टन उमराव लाल सैनी, गीता परिवार के जिला अध्यक्ष अश्वनी जावली, हिंदू जागरण मंच के सहदेव सिंह, गुर्जर समाज के डॉक्टर राजकुमार गुर्जर, राजेंद्र कसाना, जितेंद्र राठौर, रामगढ़ से रमन गुलाटी, नोगावाँ से सरदार गगनदीप पार्षद, चिकानी से लक्ष्मी जाटव, विजय सिंह चौहान बाबोसा आदि मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने 12 सूत्री मांग को लेकर एक ज्ञापन एडीएम सिटी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
ब्रजभूमि कल्याण परिषद के डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि नाहरथला गांव के दलित महिला पुरुषों के ऊपर एक समुदाय के 35 - 40 महिला पुरुषों ने साजिश के तहत, लाठी फरसों से हमला किया। जहां एक महिला एक पुरुष को गंभीर चोट आई वही महिला का गर्भ गिर गया।
इस मामले में 36 नामजद अपराधी हैं लेकिन पुलिस ने मुख्य अपराधियों को छोड़कर अभी मात्र तीन-चार को ही गिरफ्तार किया है और जो मुख्य आरोपी हैं वह अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसे में फरार मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी