Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अपराध गोष्ठी के माध्यम से बढ़ते अपराधों में कमी लाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में की चर्चा 

अपराध गोष्ठी के माध्यम से बढ़ते अपराधों में कमी लाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में की चर्चा 

अलवर। तेजस्वनी गौतम जिला पुलिस अधीक्षक अलवर की अध्यक्षता में स्थानीय पुलिस अन्वेषण भवन पर अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सरिता सिंह अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सुरेश कुमार खींची अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, वृताधिकारी वृत उत्तर, ग्रामीण, रामगढ, बानसूर, थानागाजी, राजगढ, लक्ष्मनगढ, पुलिस उप अधीक्षक महिला अत्याचार सैल अलवर सहित जिले के समस्त थानाधिकारीगणों ने भाग लिया।
अपराध गोष्ठी के दौरान जिले में बढ़ते अपराधों को गम्भीरता से लेते हुए अपराधियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जावे जिससे अपराधों में कमी लाई जा सके। साथ ही वर्ष 2022 में समस्त अधिकारियो/ कर्मचारियों द्वारा पैण्डेन्सी निस्तारण, लोकल एवं स्पेशल एक्ट में अधिकाधिक कार्यवाही की गई, इस संबंध में सभी को बधाई दी गई एवं आगे भी मेहनत एवं नये जोश से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस प्राथमिकताओं एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों की प्रभावी ढंग से पालना की जाने, जिले में बढ़ते अपराधों की रोकथाम हेतु थाना स्तर पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर आने वाले परिवादियों को गम्भीरता से सुना जाकर हरसम्भव रिलीफ देने हेतु निर्देशित किया गया। जिले में बढ़ते अपराधों को गम्भीरता से लेते हुए अपराधियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जावे ताकि अपराधों में कमी लाई जा सके। जिले की पैंण्डिंग निस्तारण, लोकल एवं स्पेशल एक्ट में अधिकाधिक कार्यवाही, चालान / एफआर को न्यायालयो में हर सूरत में पेश करना, नियमित प्रभावी गश्त / नाकाबन्दी करने हिस्ट्रीशटर व हार्डकोर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने, साइबर अपराधों पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आगामी साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के सम्बन्ध में जिले में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी