Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जल जीवन मिशन बैठक आयोजित 

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जल जीवन मिशन बैठक आयोजित 

अलवर। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर नवीन यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन जल जीवन मिशन बैठक आयोजित हुई ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता का पूर्ण ध्यान रखा जाए तथा प्रगतिरत कार्य शीघ्र पूर्ण करे।
उन्होंने अतिरिक्त मुख्य अभियंता को निर्देश दिये कि जिले में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के जरिए योजना को आगे बढाने के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित करावे। साथ ही योजना में सामुदायिक सहभागिता के अंशदान हेतु आमजन को प्रेरित करे। उन्होंने निर्देश दिये कि विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए योजना के तहत स्वीकृत नलकूपों पर बकाया विद्युत कनेक्शन करावे। उन्होंने आईएसए के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीसी मिड्ढा द्वारा खंड एवं उपखंडवार जल जीवन मिशन की प्रगति से अवगत कराया गया।
अधीक्षण अभियंता के सी मीणा, अधिशासी अभियंता मायालाल सैनी, रामजीत मीणा, राजेश कुमार मीणा, विकास मीणा, घनश्याम दास गुप्ता, दिव्यांक त्यागी, भूजल विभाग के अधिशासी अभियंता संजय खत्री, उद्यान विभाग के उप निदेशक लीलाराम जाट, कृषि विभाग के सहायक निदेशक सीएल यादव, एचआरडी कंसलटेंट नटवर सेन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी