Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयसमंद बांध का स्वरूप निखरने लगा

जयसमंद बांध का स्वरूप निखरने लगा

जिला कलक्टर की पहल पर यूआईटी करा रही है मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण के कार्य

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन पर जयसमंद बांध की पाल की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण का कार्य यूआईटी द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्य से बांध का स्वरूप निखर कर सामने आने लगा है।
नगर विकास न्यास के सचिव जितेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जयसमंद बांध के निरीक्षण के दौरान पाल की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण कार्य के निर्देश दिये थे । निर्देशों की अनुपालना में यूआईटी द्वारा 75 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति जारी की गई। इस राशि से नगर विकास न्यास द्वारा कार्य प्रगति पर है। न्यास द्वारा कराए जा रहे कार्य से पाल का स्वरूप निखर के सामने आने लगा है। उन्होंने बताया कि जयसमंद बांध की पाल को हैरिटेज लुक दिया जा रहा है जिससे यह स्थल पर्यटकों के लिए मनोरम स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने बताया कि पाल पर पौधारोपण, गमले, जयसमंद विश्राम गृह को हैरिटेज लुक, हाई मास्क लाइट, हेज, जयसमंद बांध से लिवारी तक वृक्षारोपण आदि कार्य कराए जा रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी