Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में राष्ट्र निर्माताओं की प्रतिमाओं को साफ कर दे रहे राष्ट्रभक्ति का संदेश 

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में राष्ट्र निर्माताओं की प्रतिमाओं को साफ कर दे रहे राष्ट्रभक्ति का संदेश 

ब्रजभूमि कल्याण परिषद मना रही सेवा पखवाड़ा.

अलवर। ब्रजभूमि कल्याण परिषद के तत्वाधान में शहर में विभिन्न स्थानों पर लगी राष्ट्र निर्माताओं की प्रतिमाओं और उनके स्थानों की साफ सफाई करके दिनांक 5 जनवरी से 26 जनवरी तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। और युवा शक्ति को राष्ट्रभक्ति एवं सेवा कार्य करने का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस क्रम में दिनांक 5 और 6 जनवरी 2023 को डॉ पंकज गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक ब्रजभूमि कल्याण परिषद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शोभाराम कला महाविद्यालय में स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, मत्स्य संघ के प्रथम प्रधानमंत्री और अलवर के प्रथम सांसद बाबू शोभाराम और संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को श्रमदान कर साफ किया और राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश समाज को दिया कि इन राष्ट्र निर्माताओं की प्रतिमाओं की नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए और उनको धूल दूषित होने से बचाना चाहिए, साफ रखना चाहिए माल्यार्पण करना चाहिए, इस मौके पर ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता ने प्रशासन और सरकार से अपील की के इन राष्ट्र निर्माताओं की प्रतिभा और उनके स्थान की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिस प्रकार से प्रशासन ने विभिन्न चौराहे सामाजिक संस्थाओं को गोद दिए हुए हैं इसी प्रकार से इन प्रतिमाओं को भी संस्थाओं को गोद दिया जाना चाहिए। जिनकी रखरखाव और सफाई की व्यवस्था नियमित हो सके। इस मौके पर ब्रजभूमि कल्याण परिषद के प्रदेश मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष कैप्टन उमराव लाल सैनी, गीता परिवार के जिलाध्यक्ष अश्वनी जावली, एस के पारीक, कैलाश गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, राजू गुप्ता, सुरेश मित्तल, डॉक्टर संजय सैनी, शंकर सिंह राजपूत, शेखावत मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक अलवर शहर की जितनी भी प्रतिमाएं और महापुरुषों की मूर्तियां लग रही है उनकी साफ सफाई की जाएगी और समाज को एक संदेश दिया जाएगा. आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को जेल चौराहे पर स्थित, राव तुला राम की प्रतिमा की साफ सफाई की जाएगी और श्रमदान किया जाएगा, सभी कार्यकर्ता और अलवर वासी सादर आमंत्रित हैं कि प्रातः 8:00 जेल चौराहे राव तुलाराम सर्किल पर पहुंचे और श्रमदान कर शहर और जिले को एक राष्ट्रभक्ति का संदेश देवे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में 20 नवंबर तक 50% कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, इस जिले में आदेश हुए जारी