Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डेहरा कस्बे में ग्रामीणों को बताई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां

अलवर। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रविवार को भाजपा युवा नेत्री रिंकी वर्मा ने डेहरा कस्बे में पहुंचकर लोगों से आव्हान करते हुए केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर डेहरा मंडल में प्रवासी विधायक अजीत पाल त्यागी भी पहुंचे। जहां अलवर ग्रामीण विस्तारक संदीप मीणा, मंडल अध्यक्ष बनवारी पटेल, बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
भाजपा युवा नेत्री रिंकी वर्मा ने संगठन को एकजुट करके चुनाव में बूथ को मजबूत करने का आव्हान किया। कस्बे में चलाए जा रहे भाजपा की सदस्यता अभियान में जनता से आग्रह कर आगे आने को कहा। वहीं विजयमंदिर सपना फ़ाउंडेशन में पहुँचकर वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
भाजपा युवा नेत्री रिंकी वर्मा ने अलवर ग्रामीण की पंचायत समिति मालाखेड़ा में लक्ष्मणगढ़ बाईपास पर बाबा होटल और रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। अलवर ग्रामीण में जनसंपर्क करके भाजपा की आगामी परिवर्तन संकल्प यात्रा के अलवर ग्रामीण में पहुँचने से पहले गांव-गांव में निमंत्रण दिया। इस मोके पर अरुण कुमार, नवीन, सुनील ठेकेदार, बबलू, रवि कुमार, अजय कुमार, मुकेश गुर्जर, बच्चू गुर्जर, मुकेश जाटव, रामानन्द सहित अलवर ग्रामीण क्षेत्र के युवा मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट