Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समाज के लिए सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए कार्य करेगी कार्यकारिणी -अध्यक्ष वशिष्ठ

- ब्राह्मण महासभा की नव कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

अलवर। जिला ब्राह्मण सभा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को ब्राह्मण छात्रावास, परशुराम सर्कल अलवर में अयोजित किया गया।
जिला ब्राह्मण सभा मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके शुरुआत की गई एवं सभी आगंतुक विप्रजनो का मुख्य द्वार पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जगतगुरू सुदर्शनाचार्य महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार करके अध्यक्ष विश्वंभर दयाल वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्याय आकाश दीप मिश्रा, उपाध्यक्ष जगराम शर्मा, मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, संयुक्त मंत्री मीनेश तिवारी, कोषाध्यक्ष झम्मन लाल शर्मा, लेखा परीक्षक कुणाल तिवारी, कार्यकारिणी सदास्य प्रीतेश शर्मा, बाबूलाल शर्मा को समाज हित के कार्य एवं पदनिष्ठा की शपथ दिलाई। मंच संचालन योगेश वशिष्ठ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर तहसील ब्राह्मण समाज के समस्त अध्यक्षों खेरली-जितेन्द्र शर्मा, कठूमर- झब्बू राम शर्मा, रामगढ-सतीश शर्मा, किशनगढ़-मनोज व्यास, तिजारा- नवलकिशोर शर्मा मुंडावर-राजेश शर्मा, खैरथल-राम सिंह शर्मा, मालाखेड़ा - पूरणमल व्यास,थानागाजी-उपेंद्र मुद्गल, रैनी-श्रीकान्त सैदावत, बड़ौदामेव-प्रमोद उपाध्याय, राजगढ़-राजेश शर्मा एवं भामाशाहो को माल्यर्पण एवं साफा बांध कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अतिथि शहर विधायक संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी योगेश मिश्रा, पंडित धर्मवीर शर्मा, पूजा कपिल मिश्रा, डॉ. महेश भारद्वाज, महंत प्रकाशदास, एडवोकेट अशोक शर्मा कुद्दल एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं विप्रजन मौजूद रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों के सामने सामूहिक विवाह सम्मेलन करने, छात्रावास के जीर्णोद्धार करने, आर्थिक कामजोर परिवार को राशन किट वितरण करने एवं समाज के विधान में संशोधन करने का निर्णय लिया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट