Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संभागीय आयुक्त ने शहर के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अलवर। संभागीय आयुक्त अंतर सिंह नेहरा ने अलवर शहर में सेंट एन्सलम स्कूल व चिल्ड्रन एकेडमी कॉन्वेन्ट स्कूल में स्थित 5 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
संभागीय आयुक्त ने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्रों का नाम, संख्या, बीएलओ का नाम, पदनाम व मोबाइल नम्बर आसानी से देखे जाने वाले स्थान पर स्पष्ट रूप से अंकित करावे। इस दौरान उन्होंने बीएलओ स्वप्निल पारासर, राहुल जैन, यशवंत प्रधान व अनिता शर्मा से निर्वाचन संबंधी की जा रही गतिविधियों के संबंध में बातचीत की। उन्होंने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए किए जा रहे घर-घर सर्वे की जानकारी ली। उन्होंने आम नागरिकों से भी बातचीत कर मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग की अनुपालना में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली एवं सुविधाओं के इजाफे के बारे में सुझाव लिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के संबंध में भी आमजन से बातचीत की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता जागरूक रहकर न केवल स्वयं मतदान करे बल्कि आसपास के सभी लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करें।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम शहर नरेश सिंह तंवर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नवज्योति कावरिया एवं संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट