Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

राजस्‍थान विधानसभा की पुस्‍तकालय समिति झारखण्‍ड अध्‍ययन यात्रा पर 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा की पुस्‍तकालय समिति झारखण्‍ड में 4 से 6 सितम्‍बर तक अध्‍ययन यात्रा करेगी विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी की अनुज्ञा पर विधानसभा प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने इस आशय के आदेश जारी किए समिति के सभापति रामनारायण मीना, सदस्‍य धर्मनारायण जोशी, संजय शर्मा और विधानसभा पुस्‍तकालय के अधिकारी विकास चतुर्वेदी योगेश चन्‍द्र शर्मा सोमवार को सांगानेर एयरपोर्ट से वायुयान से रवाना होकर देवघर पहुँचे यह समिति झारखण्‍ड के देवघर, रांची और अन्‍य स्‍थानों का दौरा करेगी और झारखण्‍ड विधानसभा की सहचर समिति से विचार-विमर्श करेगी।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।