Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वामी लीलाशाह कुटिया पर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर का किया सम्मान अठारह लाख रुपये के विकास कार्यों की दी स्वीकृति

खैरथल। समीपवर्ती ग्राम वल्लभग्राम स्थित क्षेत्र के प्रमुख आद्यात्मिक केंद्र स्वामी लीलाशाह कुटिया पर दर्शन करने आएं जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर का आश्रम की सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला प्रमुख के कुटिया पहुंचने पर उन्हें जुलुस, शहनाई एवं ढ़ोल नगाड़ों के साथ मंदिर के प्रतिमा स्थल तक लाया गया, जहां उन्होंने स्वामी लीलाशाह की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जिला प्रमुख स्वामी जी तपस्या कक्ष कंदरा में भी दर्शन कर अभिभूत हुएं। आश्रम के सत्संग हाल, धर्मशाला एवं बगीचे का अवलोकन करने के बाद समिति द्वारा जिला प्रमुख का परंपरागत स्वागत किया गया। हिंगलाज माता मंदिर के मंहत भानू सांई, खैरथल के प्रमुख उद्योगपति गोविंद चंचलानी, मुखी वासदेव दासवानी, अशोक महलवानी, पार्षद जाजन मुलानी, संजय गंगवानी, हरीश जयवानी, धर्मदास बच्चानी, सन्नी बच्चानी, बाबूलाल गोरवानी, दयाल लखानी, सुनील लालवानी, नारी नरवानी, विजय कौशलानी, बहन सावित्री चंदनानी के साथ समिति के अन्य सेवादारों ने जिला प्रमुख का शॉल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मुखी दासवानी तथा पार्षद जाजन मूलानी ने जिला प्रमुख को कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया जिसमें मेलें के दौरान हॉल एवं सार्वजनिक शौचालयों की कमी को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए बजट देने की घोषणा की तथा क्षेत्र के सरपंच को बुलवाकर इसका मसौदा तैयार कर कार्य करवाने के निर्देश दिए।
अपने संबोधन में जिला प्रमुख छिल्लर ने आश्रम की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए यहां की सेवा भावना तथा समाजिक समरसता से समाज को प्रेरणा मिलती है तथा यहां दर्शन करने से उन्हें सकारात्मक उर्जा मिली है।
उन्होंने ग्रामवासियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने विकास के लिए कभी भेदभाव नहीं किया, ग्राम की समस्याओं में वो हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उद्योगपति गोविंद चंचलानी, मुखी वासदेव दासवानी, पार्षद जाजन मूलानी, अशोक महलवानी, बहन सावित्री चंदनानी द्वारा स्वामी लीलाशाह जी की भव्य तस्वीर जिला प्रमुख को भेंट की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट