Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

समाज सेवा के लिए राजकुमार गुप्ता को मिला जयपुर रत्न सम्मान

राजगढ़

राजगढ़ कस्बा निवासी राजकुमार गुप्ता को शनिवार को निर्मला ऑडिटोरियम प्रतापनगर जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में जयपुर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शक्ति फिल्म प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित हुआ। राजकुमार गुप्ता को इनके द्वारा समाजसेवा, शिक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रक्तदान तथा स्कूली बच्चों को समय समय पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने आदि कार्यों के लिए जयपुर के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल, अंबालिका शास्त्री, सुरभि गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम आयोजक अंबालिका शास्त्री ने बताया कि जयपुर रत्न सम्मान हर वर्ष सामाजिक कार्यों में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को दिया जाता है

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जोधपुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार, NHAI और निर्माण कंपनी के बीच हुआ डेट ऑफ अपॉइंटमेंट